गाज़ियाबाद, नवम्बर 1 -- गाजियाबाद। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शनिवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। साथ ही एक यातायात जागरुकता रैली भी निकाली गई, जिसे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन से शुरू हुई यातायात जागरुकता रैली हापुड़ चुंगी होते हुए फिर से पुलिस लाइन पर खत्म हुई। इस रैली में दो व चार पहिया वाहनों समेत कुल 120 यातायात पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजनता व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना रहा। इस रैली में पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, परिवहन विभाग के अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात, सिविल डिफेन्स के पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के ...