लखनऊ, जनवरी 7 -- विद्यालयों और उसके आसपास यातायात का प्रबंधन विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य करें। नोडल अधिकारी इस संबंध में कार्रवाई करें, जिससे विद्यालयों के आसपास यातायात सुचारु रहे। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि स्कूली वैन बच्चों को स्कूल के अंदर ही उतारें और बैठाएं। यह बात संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ की तरफ से पारित आदेश के क्रम में विद्यालयों के आस-पास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के सम्बन्ध में अपने कार्यालय में बुलाई बैठक में कही। बैठक में विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की तरफ से नियुक्त नोडल अधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात व अन्य यातायात संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दिशा-निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.