देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया, निज संवाददाता: मनबढ़ वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती अब बढ़ने लगी है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग की और 58 वाहनों का आवश्यकत कागजात के अभाव में चालान कर दिया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही। दोपहर को यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर के सुभाष चौक, मालवीय रोड, कचहरी चौराहा, रुद्रपुर मोड़ पर एक साथ वाहन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस का सबसे अधिक नजर ई-रिक्शा चालकों पर रहा। उनके वाहन के कागजात समेत अन्य की जांच पुलिस टीम ने की। यातायात नियमों का पालन न करने पर 56 ई-रिक्शा का पुलिस ने चालान कर दिया। यातायात उप निरीक्षक ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। किसी भी दशा में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.