मैनपुरी, नवम्बर 3 -- लापरवाह वाहन चालकों को सही राह पर लाने के लिए यातयात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान सोमवार को सख्त रूप से चलाया गया। किसी को भी नहीं छोड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 247 वाहनों के चालान किए। 2 लाख 65 हजार का जुर्माना लगाया गया। अभियान चालकों में हड़कंप मचा रहा है। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन मे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर के करहल चौराहा, ईशन नदी तिराहा, सिंधिया तिराहा, भांवत चौराहा, जेल चौराहा सहित अन्य तिराहे चौराहे पर पहुंचे। नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों को रोका और चालान किया। कई लोगों ने फोन निकालकर सिफारिश भी लगाई, लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.