कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बुधवार को यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा सर्दी के कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। टीएसआई अरशद अली के नेतृत्व में तालग्राम तिराहा, फर्रुखाबाद चौराहा तथा पूर्वी बाईपास सहित प्रमुख स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माने की कार्रवाई की गई। साथ ही चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। कोहरे के मौसम में दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए टीएसआई अरशद अली ने कई वाहनों पर स्वयं रिफ्लेक्टर टेप लगाए। उन्होंने चालकों से अपील की कि वाहनों के आगे की ओर सफेद, साइड में पीले तथा पीछे की ओर लाल रंग के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.