जमशेदपुर, मार्च 25 -- आजसू ने यातायात पुलिस की कार्यशैली की शिकायत उपायुक्त अनन्य मित्तल से की है। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से शहर की ट्रैफिक समस्याओं पर ध्यान देने व सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं निकला तो आजसू चरणबद्ध आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल ने छह प्रमुख समस्याओं को रखा। ज्ञापन में कहा गया है कि वाहन जांच में अधिकतर पुलिस बल को तैनात करने के कारण हत्या, लूट, चैन स्नैचिंग, डकैती, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो गया है। कई वाहन चालकों को एक अधिकारी द्वारा जुर्माना भरवाने के बाद दूसरा अधिकारी दोबारा जुर्माना लगाकर घंटों सड़क पर खड़ा कर भयादोहन करता है। अवैध पार्किंग और जाम की समस्या से लोग परेशान है। स्वर्णरेखा बर्निंग घाट से मानगो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.