जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। साकची स्थित सीसीआर परिसर में सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से यातायात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता से अच्छे व्यवहार को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। सिटी एसपी ने कहा कि सड़क पर ड्यूटी के दौरान आम लोगों से शालीन और विनम्र व्यवहार किया जाए तथा यातायात प्रबंधन और नियमों के प्रभावी पालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों जैसे संवेदनशील वर्गों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना जरूरी है। यातायात नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी यातायात पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। ब्रीफिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए किसी भी स्थिति में ...