सहारनपुर, जनवरी 31 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे यातायात पुलिसकर्मी की बाईक चोरी होने के का मामला सामने आया है। इसके अलावा कोतवाली नगर से दुकानदार की बाइक भी चोरों ने साफ कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यातायात पुलिसकर्मी मोहित तोमर ने बताया कि वह जनपद में तैनात है और वर्तमान में जैन कॉलेज रोड स्थित प्रद्युमन नगर में किराए के मकान पर रहता है। तहरीर के अनुसार पुलिसकर्मी 23 जनवरी को सीएल अवकाश पर अपने घर गया हुआ था और उसकी बाइक मकान बरामदे में खड़ी हुई थी। आरोप है कि 26 जनवरी को जब वह वापस आया तो बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल (यूपी 17 पी 4233) वहां से गायब थी। काफी तलाश करने एवं आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद भी बाईक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी की तहरीर पर थ...