गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का शनिवार से ट्रायल शुरू हो गया। पहले दिन कैमरे की मदद से स्कूटी सवार का चालान काटा गया। रविवार से नियमित रूप से चालान किए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने महापौर और अधिकारियों के साथ आईटीएमएस के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। दावा है कि इस व्यवस्था से शहर से जाम की समस्या दूर होगी। अपर मुख्य सचिव ने बताया शहर के 41 चौराहों पर 800 कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा है। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का कैमरों की मदद से चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के शुरू होने से जाम की समस्या खत्म होगी। इसका गाजियाबाद के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया प्रदेश के अन्य निगम और नगर पालिकाएं भी इस तरह क...