शामली, जनवरी 7 -- बुधवार को क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झिंझाना पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गाड़ीवाल चौक पर वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से पूरी तरह परहेज करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी ही अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती है, जिनसे कीमती जानें चली जाती हैं। पुलिस टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने, गलत दिशा में वाहन न चलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.