मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधुबनी। यातायात नियमों के उल्लंघन में 48 चालकों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। मोटरयान अधिनियम के तहत तीन माह के लिए सभी का लाइसेंस निलंबित किया गया है। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा लगातार बढ़ रहे यातायात उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने, नशे में वाहन चलाने तथा विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने में 48 चालक पकड़े गए थे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना तथा आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार मोटरयान अधिनियम 1989 तथा संशोधित अधिनियम 2019 की धारा 19 के तहत ...