आगरा, नवम्बर 27 -- यातायात माह के अंतर्गत गुरुवार को उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शहर के बीएबी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके बाद जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। नियमों के उल्लंघन पर 158 वाहनों चालान काटे हैं। वाहन चालकों पर 2.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रुप से विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि गति सीमा के भीतर गाड़ी चलाएं, और शराब पीकर वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट पहनें। विद्यार्थियों को यातायात नियम के पालन की शपथ भी दिलाई गई। ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचें। इसके बाद एआरटीओ एवं यातायात प्रभारी ने शहर के कासगंज-सोरों...