रांची, दिसम्बर 30 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अक्टूबर एवं नवंबर माह में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, मृतकों की संख्या, दर्ज एफआईआर, जांच की स्थिति एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के पीछे पाए गए कारणों का गहन विश्लेषण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), राज्य राजमार्ग (एसएच), आरसीडी समेत सभी संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.