बागेश्वर, फरवरी 2 -- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती शुरू कर दी है। यातायात पुलिस ने प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रेशर हार्न से छोटे बच्चे, बुजुर्ग, बीमार, हृदय रोगी एवं महिलाएं अत्यधिक परेशान होती हैं। शु्क्रवार को को यातायात प्रभारी चंदन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने बिलौना सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर चालकों तथा आम लोगों को जागरूक किया। टीएसआइ भंडारी ने बताया कि प्रेशर हार्न का उपयोग प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कई चालक इसका प्रयोग कर रहे हैं, जो यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.