लोहरदगा, जनवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दो जागरूकता रथों को शनिवार को लोहरदगा समाहरणालय परिसर से आमलोगों में जागरूकता के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत 31 जनवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। आम लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला में सड़क सुरक्षा अंतर्गत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमित रूप से लोगों से अपील की जा रही है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट जरूर पहनें। ट्रिपल राईड न करें। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं। वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। वर्ष 2025 में अप्रैल स...