मैनपुरी, नवम्बर 6 -- मैनपुरी। यातायात नियमों के प्रति लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बुधवार को यातयात पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को नियमों का बताए। कहा कि इन नियमों का पालन करने से ही आप की जिंदगी सुरक्षित रह सकती है। पुलिस ने 301 चालान किए। जिन पर 3 लाख 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में बुधवार को यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर के करहल चौराहे, ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा व अन्य स्थानों पर पहुंचे। लोगो को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह अभियान दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है। कहा कि आपके घरवाले आपका इंतजार करते हैं। बाइक चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे तो आप सुरक्षित घर पहुंचेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.