पौड़ी, मई 8 -- चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिले में पुलिस ने 187 वाहनों का चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर नौ चालकों के वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है। जिले में एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर सभी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट न पहनने, तीन सवारी पाए जाने, सीट बेल्ट न बांधने पर 187 वाहनों का चालान किया गया। जबकि शराब पीकर वाहन चलाने पर लक्ष्मणझूला में पांच, कोटद्वार में कोतवाली व यातायात पुलिस ने दो-दो चालकों के वाहनों को मौके पर सीज किया है। इसके अलावा चालकों के डीएल निरस्तीकरण के लिए संस्तुति की कार्रवाई की गई है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने, रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.