नोएडा, दिसम्बर 25 -- नोएडा। जिले में गुरुवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 6141 वाहनों के ई चालान किए गए। इसमें यातायात पुलिसकर्मियों ने 2623 चालान और आईएसटीएमएस कैमरों से 3518 वाहनों के चालान किए गए। 19 वाहनों को सीज किया गया। विशेष अभियान में बिना हेलमेट 1969 , दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के कारण 113, बगैर सीट बेल्ट कार चलाने पर 108 और तेज गति में वाहन दौड़ाने पर 398 वाहनों के चालान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...