पौड़ी, फरवरी 23 -- पुलिस ने जिले में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस टीमों ने 136 वाहन चालकों का चालान किया। इसके अलावा शराब के नशे वाहन चालन पर 9 चालकों के वाहनों को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर कोटद्वार में चार, श्रीनगर दो, यातायात कोटद्वार,देवप्रयाग व लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक-एक चालकों के वाहनों को मौके पर सीज किया। साथ ही चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति भी संबंधित विभाग को की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 136 वाहन चालकों का चालान किया गया। एसएसपी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.