देहरादून, नवम्बर 25 -- मसूरी पुलिस द्वारा बटा घाट, चकराता टोल, कैम्पटी रोड पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 44 बड़े वाहन 270 चौपहिया वाहन, 90 दोपहिया वाहन चेक किए गए। इनमें से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 15 चालान संयोजन शुल्क के किए गए, जिनसे Rs.5,500 संयोजन शुल्क वसूला गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई, जिसमें 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 8 चालान किए गए।उनसे Rs.2,000 संयोजन शुल्क वसूला गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना एवं क्षेत्र में आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...