किशनगंज, मई 26 -- किशनगंज, संवाददाता। आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यातायात थाना की पुलिस नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध इन दिनों सख्त हो गई है। यातायात पुलिस का भी स्पष्ट शब्दों में कहना है कि आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट लगाकर व यातायात नियमों का पालन कर बाइक चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना नहीं होगी साथ किसी प्रकार का जुर्माना भी नहीं लगेगा। यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे तो दुर्घटना से बचाव होगा। साथ ही यातायात नियमों के तहत ट्रिपल लोडिंग बाइक नहीं चलाएंगे। यातायात थानाध्यक्ष ने कहा कि नियम सबों के लिए एक बराबर है। कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन न करे। न...