गोपालगंज, अप्रैल 21 -- थावे। एक संवाददाता यातायात पुलिस ने एस-ड्राइव अभियान के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक युवक के खिलाफ थावे थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी यातायात डीएसपी सोमेश मिश्रा के अंगरक्षक शिशुपाल कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार को उनकी टीम टोल प्लाजा पर वाहनों का चालान कर रही थी। चालान काटने के बाद लौटते समय थावे डायट के पास एक ट्रक को पकड़कर एमवीआई को सौंपा जा रहा था, तभी मिल रोड मीरगंज वार्ड संख्या 10 निवासी अभिजीत प्रकाश ने करीब दो घंटे तक सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस संबंध में अंगरक्षक शिशुपाल कुमार ने थावे थाना में अभिजीत प्रकाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.