बिजनौर, जनवरी 7 -- राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में यातायात सप्ताह के दौरान एक गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव जी ने किया तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल ने की। इस अवसर पर कैप्टन बिशन लाल ने कहा कि आप हम सब आपके परिवार का जीवन अनमोल हैं। अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है की हम जब भी यात्रा पर निकले चाहे वह दोपहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन हो हेलमेट और सीटबेल्ट जरूर लगा कर घर से निकले ।सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करे और अगर आपके आस पास बुग्गी टैक्टर ट्राली हो तो रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें। इस अवसर पर सुधांशु वत्स, एस पी गंगवार, बालेश कुमार, सुधीर कुमार बृजेश कुमार, सुभाष बाबू, विनोद कुमार यादव, तेजपाल सिंह, सुनील बाबू, अतुल रस्तोगी, वीरेंद...