रुद्रप्रयाग, फरवरी 16 -- नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में व्यापार मण्डल तथा सीएलजी सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी ने स्थानीय लोगों से निरंतर अपनी समस्याएं पुलिस को बताने का अनुरोध किया। रविवार को कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापार मण्डल और सीएलजी सदस्यों से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने क्षेत्र की समस्याओं पर सुझाव लिए और पुलिस के साथ सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने पुलिस सत्यापन, सड़क पर अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक ने सभी लोगों से किराएदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने दुकानों में काम कर रहे बाहरी श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.