मैनपुरी, जून 21 -- कटरा स्थित अजीतनाथ जिनालय में भगवान बाहुबली की जीर्णोद्धार वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधानाचार्य पंडित कमल कुमार जैन के सानिध्य में सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक शरद जैन, सौरभ जैन, देवेश, राजीव, अभिषेक, अमित कागजी, अनंत कुमार जैन ने किया। शांतिधारा कुलदीप जैन ने की। मंत्रोच्चारण के साथ इंद्राणियों व अष्टकुमारियों ने वेदी शुद्धि की। मंगल कलश स्थापना व दीप प्रज्जवलन किया गया। विधानाचार्य के नेतृत्व में यागमंडल विधान का संगीतमय शुभारंभ किया गया। पंडित कमल कुमार जैन ने विधान का महत्व बताते हुए कहा कि यागमंडल विधान जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। जिसका उद्देश्य आध्यात्मिक शुद्धि और कर्मों के बंधन से मुक्ति प्राप्त करना है। यह विधान पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, वेदी प्रतिष्ठा व अन्य धार्मिक आयोजनों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.