शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- क्षेत्र के गांव याकूतपुर में रविवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी किसान शिवशंकर के घर में चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर ने विकराल रूप ले लिया और गरीब किसान परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में घर में रखा लगभग 20 हजार रुपये नकद, चारपाई, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात सहित समस्त घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से पूरा परिवार बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.