आरा, मार्च 8 -- - किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी - विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया - आरा, हमारे संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले में भोजपुर जिले के 2264 किसानों के बीच 10 लाख रुपए अनुदान के यंत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारियों ने बताया। पहले दिन जिले के 1652 किसानों को कृषि यंत्रों का लाभ मिला। दूसरे दिन शुक्रवार को शेष अन्य किसानों को लाभ दिया गया। आज सहायक निदेशक, शष्य पटना प्रमंडल की ओर से किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में कृषि से जुड़ी सभी गतिविधियों एवं अब तक किए गए किसानों के हित में विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मेले को आकर्षण एवं भव्य...