नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रूसी तेल की खरीद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सर्जियो गोर ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका इस संबंध में भारत को निशाना नहीं बना रहा है। उन्होंने गुरुवार की नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट के दौरान कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि कोई भी देश रूस से तेल खरीदे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सिर्फ भारत से जुड़ा नहीं है, बल्कि यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म कराने की कोशिशों का हिस्सा है। गोर यहां ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। यहां रूसी तेल की खरीद पर अमेरिका की निगरानी को लेकर पूछे गए सवाल पर गोर ने कहा, "तेल को लेकर समझौता हुआ है। हमने देखा है कि भारत ने अपने तेल के स्रोतों में विविधता लाई है। यह भारत के बारे में नहीं है। अमेरिका नहीं चाहता कि कोई भ...