नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Sheikh Hasina on Bangladesh elections: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वहां के आम चुनाव को अंतरिम सरकार द्वारा किया गया एक ढोंग करार दिया है। इस चुनाव पर जारी किए गए अपने बयान में हसीना ने इसे असंवैधानिक, मतदाता-विहीन और अवैध बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। यूनुस सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से अनदेखा करता है, इस चुनाव में उनकी पार्टी (आवामी लीग) को हिस्सा नहीं लेने दिया गया, ऐसे में यह उनके मतदाताओं के बिना होने वाला चुनाव है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर आवामी लीग के ऑफिशियल हैंडल से शेख हसीना का बयान पोस्ट किया गया। इस बयान में शेख हसीना ने इन चुनावों को पूरी तरह से भ्रामक करार दिया। उन्होंने लिखा, "इस हालात में करवाए जा रहे इन, मतद...