बरेली, फरवरी 2 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर ने बजट की सराहना करते हुए हर वर्ग के लिए उपयोगी बताया। चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी ने कहा कि केन्द्रीय बजट अग्रगामी व उद्योग हितैषी है। बजट में एमएसएमई को चैम्पियन के रूप में स्थापित करने की मंशा से सिद्ध होता है कि सरकार एमएसएमई सेक्टर को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए उसके सशक्तिकरण के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। रविवार को उद्यमियों ने रविवार को टीवी पर केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण देखा। उसके बाद व्यापक परिचर्चा की।Rs. चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा ने कहा कि यह बजट एमएसएमई, उद्योग और उद्यमिता को मजबूती प्रदान करने वाला है। बजट में ऋण सुविधा, क्रेडिट गारंटी, स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन, डिजिटल इंडिया तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष फोकस किया गया है, जो आने वाले समय ...