शाहजहांपुर, मार्च 29 -- कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित किए गए पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रजनीश गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष व तकवीम हसन को महानगर अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी गई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता का काफिला सिटी पार्क आवास से पार्टी कार्यालय के लिए निकला। जिनका लोधीपुर,खिरनीबाग चौराहा,सदर बाजार में जगह जगह स्वागत किया गया। नगर निगम स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर रजनीश गुप्ता व तकवीम हसन खान ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर नमन किया। गांधी भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने दोनों अध्यक्षों की आरती उतारकर तिलक लगाया। युवा कांग्रेस, एनएसयू...