लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। सालिटेयर एजुकेशनल अकादमी लोहरदगा में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट पकवान, ताज़गी भरे पेय और पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और मेहनत से तैयार किया। स्कूल के अध्यक्ष चंद्रकांत पाठक ने बताया कि इस आयोजन का मकसद भारतीय पारंपरिक व्यंजनों से बच्चों को रूबरू कराना, उनकी प्रतिभा की परख और प्रोत्साहन के साथ-साथ एकता और मेल-मिलाप के भाव को भी प्रबल बनाना था। यह प्रतिभा, एकता और स्वाद का उत्सव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...