नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीश जस्टिस अभय एस. ओका ने बुधवार को कहा कि 'यह कहना पूरी तरह सही नहीं है कि आम आदमी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वकीलों और न्यायाधीशों में अक्सर यह गलत धारणा होती है कि आम आदमी को अदालतों पर पर पूरा भरोसा है। जस्टिस ओका ने कहा कि ऐसी धारणा पूरी तरह सही नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास की कमी का एक बड़ा कारण अदालतों में बड़े पैमाने पर लंबित मामलों का होना भी है। जस्टिस ओका ने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट्स आन रेकार्ड एसोसिएशन द्वारा संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 'न्याय तक पहुंच और संविधान के 75 साल-न्यायपालिका और नागरिकों के बीच की खाई को पाटना विषय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.