बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। रोडवेज से हाईवे को पटेल चौक पर जोड़ने वाली सड़क पर पचपेड़िया पुलिया के पास पिछले एक वर्ष से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। यहां सड़क धीरे-धीरे कटते हुए बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। पिछले एक वर्ष के दौरान पुलिया और मोड़ के बीच बने गड्ढे में वाहन सवार गिरगर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। नगर पालिका, पीडब्लूडी और ग्रामसभा के चक्कर में पुलिया के पास बना गड्ढा नहीं बन पा रहा है। जिम्मेदार यहां पर चेतावनी संकेतक भी नहीं लगवा पाए हैं। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों को रात के समय होती है। इसी मार्ग और मोड़ से होते हुए एक पतली सड़क जाती है। इसी सड़क पर विकास का जिम्मा उठाने वाले डूडा का कार्यालय और डूडा का आश्रय स्थल भी है। यहां के निवासियों का कहना है कि शहर के तरफ से पुलिया के पहले तक की सड़क नगर पालिका की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.