चंडीगढ़, जुलाई 8 -- भारतीय जनता पार्टी तमाम प्रदेशों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी प्रक्रिया जारी है। इस बीच पंजाब में नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को भाजपा ने यहां पर वर्तमान विधायक अश्वनी शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। वह संगठन के आंतरिक चुनावों से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाएंगे। अश्वनी शर्मा पठानकोट से विधायक हैं। वह पंजाब में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यहां पर नया प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की जगह लेगा। शर्मा के अप्वॉइंटमेंट से क्या संकेतपंजाब में अश्वनी शर्मा को भाजपा का अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से बड़े संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि शर्मा ही यहां पर अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पिछले कुछ वक्त में इसी त...