देवरिया, जनवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। मकर संक्रांति पर जमकर जिले में पतंगबाजी हुई। छतों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चाइनीज मांझा के जरिए पतंग उड़ाते हुए नजर आए। अब यह चाइनीज मांझा जगह-जगह गिरा पड़ा है। यह चाइनीज मांझा लोगों के लिए घातक हो सकता है। इसलिए जगह-जगह गिरे चाइनीज मांझा को लेकर सतर्क रहें और अगर कहीं दिखे तो उसे बटोर कर अपने पास रख लें। खास बात यह रही कि इस बार चाइनीज मांझा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नहीं रहा। मकर संक्रांति के दिन लोग पतंगबाजी करते हैं और एक-दूसरे की पतंग की डोर काटते हैं। डोर मजबूत रहे, इसलिए लोग अब चाइनीज मांझा का प्रयोग करने लगे हैं। यह चाइनीज मांझा लोगों के लिए घातक साबित होता है। चाइनीज मांझा अगर कहीं गिरा है तो बाइक व साइकिल सवारों को सर्वाधिक नुकसान करता है। गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन जिले मे...