फरीदाबाद, मई 20 -- बल्लभगढ़। शितो रयु कराटे ऑफ इंडिया के सौजन्य से गुरुग्राम में आयोजित की गई कराटे प्रतियोगिता में यश सैनी अटाली ने अंडर 14 में गोल्ड मेडल हासिल किया। गौरतलब है कि यश सैनी अटाली नालंदा बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयालपुर में 7वीं कक्षा का छात्र है जो कि पिछले एक वर्ष से आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में मॉर्शल ऑर्ट का प्रशिक्षण ले रहा है। नालंदा बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल संगीता ने यश सैनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। यश सैनी का आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ पहुंचने पर मिठाई खिलाकर व फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया गया। आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के सचिव दिवाकर सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में आयोजित किए गए एसकेएसआई कप 2025 ओपन प्रतियोगिता में 350 खिलाडयि़ों ने भाग लिया। जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.