विकासनगर, सितम्बर 18 -- लाखामंडल के पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा के पुत्र यश शर्मा ने हाल ही में हैंडबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर जीत दर्ज की है। यश शर्मा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद हरिद्वार का छात्र है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि जौनसार बावर लाखामंडल गांव का भी नाम रोशन हुआ है। उनके पिता ने बताया कि उहें बेटे यश शर्मा पर गर्व है। उसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यश शर्मा की इस उपलब्धि से उन्हें गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.