कन्नौज, दिसम्बर 27 -- कन्नौज, संवाददाता। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान के बोले कन्नौज अभियान का असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। अभियान के तहत जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। इसका ताजा उदाहरण शहर के मोहल्ला यशोदा नगर में देखने को मिल रहा है, जहां लंबे समय से चली आ रही जलभराव और जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में काम शुरू हो गया है। हिंदुस्तान अखबार ने बोले कन्नौज अभियान के तहत 13 दिसंबर के अंक में "जल निकासी दुरुस्त कराएं, जल भराव से निजात दिलाएं" शीर्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में यशोदा नगर के लोगों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया था। बारिश के दिनों में गलियों में जलभराव, गंदे पानी का सड़कों पर बहना, घरों में पानी घुसने और मच्छरों ...