नई दिल्ली, अगस्त 2 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। भारत के लिए 24वां टेस्ट मैच खेल रहे यशस्वी का टेस्ट में ये 13वां अर्धशतक है। यशस्वी 46 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 46 टेस्ट पारियों में 17 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। जबकि यशस्वी जायसवाल ने 24 मैच की 46 टेस्ट पारियों में ही 18 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। भारत के लिए 46 पारियों में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। यह भी पढ़ें- सिराज 21वीं सदी में ऐसा करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.