उत्तरकाशी, मई 15 -- यमुनोत्री धाम से यात्रा करके वापस लौटने के बाद खरादी कस्बे में रुकी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान बीते 15 दिनों में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गत दिवस को गुजरात निवासी किरन बेन (59) परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा पर आई थी। यमुनोत्री धाम से लौट कर वह खरादी कस्बे में ठहरी थी। गुरुवार को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उक्त श्रद्धालु को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...