देहरादून, सितम्बर 10 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएच के अधिकारियों को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क अवरुद्ध होने से आम लोगों और तीर्थ यात्रियों को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री हाईवे बंद होने से यमुनोत्री क्षेत्र के लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से यमुना घाटी के लोगों का जीवन एवं आजीविका गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम हमारी आस्था के साथ ही अर्थव्यवस्था का भी आधार है। ऐसे में हाईवे को जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर मुख्यमंत्री धामी न...