उत्तरकाशी, सितम्बर 16 -- तीन सप्ताह से यमुनोत्री सड़क मार्ग के बंद रहने से यमुनोत्री धाम की यात्रा भी इस दौरान बंद रही। इस दौरान धाम में संचार, शौचालय आदि सुविधाएं लड़खड़ा गई। तीर्थपुरोहितों ने प्रशासन से यात्रा व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। यहां यमुनोत्री धाम में तीन सप्ताह से मोबाइल नेटवर्क नही होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अब यात्रा शुरू होने पर देश विदेश से यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां पर शौचालयों के दरवाजे भी टूटे पड़े हैं तथा यमुना स्नान के लिए यमुना नदी तट पर पहुंचने के लिए सीढ़ियां और स्नान घाट भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रखे हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया है कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.