उत्तरकाशी, मई 23 -- यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के किनारे स्नान घाट पर सुविधाओं के अभाव में अव्यवस्थाओं पर आस्था भारी पड़ रही है। यहां यमुना नदी के किनारे देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। यमुनोत्री धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करते हैं, लेकिन यहां नदी के किनारे स्नान घाट पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं है, यमुना के किनारे उबड़ खाबड़ घाटों और पत्थरों के बीच किसी तरह श्रद्धालु यमुना में स्नान करने को जूझते दिखाई देते हैं। यह स्थिति आज की नहीं, बल्कि प्रत्येक वर्ष यात्रा काल के दौरान इसी तरह श्रद्धालु यमुना नदी में जान जोखिम में डालकर स्नान करने को विवश रहते हैं। इसी कारण तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग लंबे समय से यमुनोत्री धाम में मास्टर प्लान के तहत सुरक्षात्मक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.