उत्तरकाशी, मई 3 -- यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को स्थानीय उत्पादों से निर्मित 'मां यमुना भोग प्रसाद खूब पसंद आ रहा है। धाम में आने वाले तीर्थ यात्री मंदिर परिसर के पास ही लगे आउटलेट से ही प्रसाद खरीद रहे हैं। तीन दिन की यात्रा में अब तक स्वयं सहायता समूह की महिलायें 1,08,800 रुपये की बिक्री कर चुकी हैं। इससे स्वयं सहायता समूह महिलाओं में भी उत्साह बना है। बता दें कि आत्म निर्भर कलस्टर फेडरेशन के तहत मां यमुना ग्राम संगठन खरसाली की महिलाओं द्वारा इस वर्ष स्थानीय उत्पादों से निर्मित 'मां यमुना भोग प्रसाद किट तैयार की गई है। जिसमें प्रसाद के रूप में तीर्थ यात्रियों को यमुना कुंड में पके चावल, धूप, केदारपाती, चुनरी, चौलाई के लड्डु आदि सामाग्री शामिल की गई है। जिसको विक्रय करने के लिए आजीविका मिशन की ओर यमुनोत्...