नई दिल्ली, जून 23 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौ कांची में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड हो गया। इसमें एक शख्स घायल हो गया जबकि दो अन्य के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कांची में हुए भूस्खलन की घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के ...