नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए एक बड़ी पहल की है। राजधानी के स्कूलों में सरकार ने मां यमुना स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी पहल दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने की है। उन्होंने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखकर इस विशेष अभियान को सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में लागू करने का आग्रह किया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में यमुना नदी के महत्व के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता आंदोलन से जोड़ना है। मंत्री ने कहा कि अगर यमुना को सच में पुनर्जीवित करना है तो यह एक जन आंदोलन बनाना होगा। इसमें खासकर बच्चों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बच्चे न केवल जागरूकता का संदेश फैलाएंगे बल्कि भविष्य के लिए एक संवेदनशील समाज भी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.