ग्रेटर नोएडा। आशीष धामा, नवम्बर 17 -- यमुना सिटी में सात सेक्टरों के पास सुरक्षित दूरी पर कई किलोमीटर लंबा यमुना रिवर फ्रंट बनेगा। शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए इसे विशेष परियोजना की श्रेणी में रखा गया है, जिसे विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र यमुना नदी के आसपास बसाया जा रहा है। यमुना सिटी के सेक्टर- 26बी, 27, 26, 25, 24, 24ए, 23डी और अन्य नदी के किनारे पर ही विकसित हो रहे हैं। ऐसे में इन सेक्टरों के आसपास रिवर फ्रंट बनाने की योजना है। रिवर फ्रंट के तहत नदी और सेक्टरों के बीच एक लंबा चौड़ा रास्ता तैयार होगा। यहां पर घास के टीले, शेड, फूलों की क्यारियां, रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर फव्वारे, जोगिंग और साइकिल ट्रैक, आकर्षक लैंडस्केपिंग, खानपान संबंधी क्यिोस्क, नदी देखने और बैठ...