नोएडा, जनवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी में डिजिटल संग्रहालय, योग और वेलनेस केंद्र विकसित करने की तैयारी है। परियोजनाओं के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। साथ ही सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे। यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। ऐसे में यहां लोग तेजी से भूखंड खरीद रहे हैं। अब तक करीब 30 हजार से अधिक आवासीय भूखंडों का आवंटन हो चुका है, जिनमें 11,00 से अधिक मकान बन चुके हैं। साथ ही, यहां की यमुना गौर सिटी और सेक्टर-22डी में काफी लोग फ्लैट में रहते हैं। लोगों की सुविधा के लिए अब शहर में डिजिटल संग्रहालय और योग और वेलनेस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। संग्रहालय में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, कलात्मक और वैज्ञानिक धरोहरों को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें चित्रों, दस्तावेजों, मूर्तियों और कलाकृतियों की तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.