नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के पास 973 आवासीय भूखंडों की योजना शुरू की जाएगी। यूपी रेरा ने आपत्तियां दूर होने के बाद योजना को मंजूरी दे दी है। इसी महीने योजना शुरू होने की उम्मीद है।यमुना सिटी के सेक्टर 15-सी, सेक्टर-18 और सेक्टर 24-ए में 973 आवासीय भूखंडों की योजना प्रस्तावित है। इसमें सर्वाधिक 965 भूखंड 150 से 200 वर्गमीटर के होंगे। इसके अलावा 200 से 250 वर्गमीटर के छह भूखंड और 250 से 500 वर्गमीटर के दो भूखंड हैं। यह प्रस्ताव दो महीने पहले यूपी रेरा को भेजा गया था। रेरा ने योजना पर एकमुश्त भुगतान, लीज टू एग्रीमेंट की शर्त लगाई थी, जिसे अब यीडा ने मान लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि भूखंडों की आवासीय योजना जल्द शुरू हो जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने या फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.